ज्योतिष अनुसार आज का राशिफल: 14 जून 2023

मेष

आज का दिन मेष राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको धन का लाभ मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप अपने धन को बढ़ाने के लिए पार्ट टाइम काम करने के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। घर में धर्म-कर्म और आध्यात्म का माहौल रहेगा। मित्रों और संबंधियों के साथ मेलजोल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज मेहनत अधिक रहेगी लेकिन सफलता से आनंदित होंगे। आज आप घर के रखरखाव पर धन खर्च कर सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं।

वृष
वृषभ राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी चल सकती है। विवाह योग्य जातकों के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी। कारोबारियों के लिए स्थिति आज संतोषजनक रहेगी, आप अपने कार्य व्यवसाय को अधिक समय भले न दे पाएं लेकिन कम समय में ही आप अपने खर्चों को पूरा कर पाने में सफल होंगे। छात्रों को आज शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ाई में अरुचि हो सकती है। परिवार में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। दूध और जल से शिवजी का अभिषेक करें।

मिथुन
मिथुन राशि के लिए आज का दिन घर से लेकर नौकरी, कारोबार तक व्यस्तता वाला रहेगा। व्यस्तता के कारण आपको कई काम टालने पड़ सकते हैं। दोपहर के समय आपके व्यवसाय में अचानक धन लाभ का संयोग बनेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा, उपहार देकर जीवनसाथी को खुश कर सकते हैं। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में उत्साह और आनंद बना रहेगा।


आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा देवी के 32 नामों का जप करें, माता को चुनरी भेंट करें।

कर्क

कर्क राशि के सितारे आज बताते हैं कि, आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज नए अवसर प्राप्त होंगे। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी को संयमित रखना होगा, अन्यथा अपनी बातों के लिए बाद में आपको स्वयं ही कष्ट हो सकता है। घर गृहस्थी के मामले में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा, आर्थिक रूप से भी आपको जीवनसाथी का सपोर्ट प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढेगी और आपको सामाजिक कार्यों में धन भी खर्च करना पड़ सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

भाग्य 92% कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान शिव के मंत्र का जप करना मानसिक शांति प्रदान करेगा।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को आज ग्रहों का साथ मिलता दिख रहा है। परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो आज वह समाप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विस्तार होगा, अपनी मेहनत से आप सफलता हासिल करेंगे। समाज में आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा जिससे कुछ पारिवारिक मुद्दे सुलझा पाएंगे। आज आपको अपने माता-पिता से भी सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

आज भाग्य 86% तक सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। जल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या
कन्या राशि के जातक आज आपने व्यापार में कुछ नया करने की प्लानिंग कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा और आप उन्नति करेंगे, विरोधियों में ईर्ष्या का भाव बढ़ेगा लेकिन आपको धैर्य पूर्वक अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें सुधार भी संभव है। दोपहर के बाद किसी काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।


आज भाग्य 94% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणेश जी को दुर्वा और लड्डू अर्पित करें।

तुला
तुला राशि के लिए आज का दिन सुखद और शानदार रहेगा। घर में शुभ कार्यों का आयोजन होगा। कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। छात्रों को आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। शिक्षा के लिए कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसमें भी आप सफल होंगे। भाइयों और मित्रों के सहयोग से घर के आवश्यक कार्य पूरे होंगे। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा क्योंकि इसमें कुछ कमी रह सकती है।


आज भाग्य 81% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिए इन्हें अपने बात व्यवहार का भी पूरा ध्यान रखना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से आपको उचित सलाह और लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इससे आपकी व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति भी होगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी की बात सुनें और यदि वह नाराज हैं तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज शाम के समय आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 70 % तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 5 लड्डू का भोग लगाएं और दुर्वा अर्पित करें।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपकी राशि से पंचम भाव में चल रहे चंद्रमा आपकी बुद्धि को धार दे रहे हैं। आप बिजनस में अपनी वाणी और कार्यकुशलता से आर्थिक लाभ पा सकेंगे। नौकरी में अकांटिंग, बैंकिंग और इंश्योरेंस क्षेत्र से जुड़े जातकों को अपने क्षेत्र में शुभ और अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा।


आज भाग्य 92% धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना फायदेमंद होगा।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के जातक आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदार बन सकते हैं। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आज मकर राशि के जातकों को लेना पड़ सकता है। राशि से चौथे घर में चल रहे चंद्रमा आज आपके सुख में वृद्धि करेंगे। शुभ समाचार से भी आप आनंदित होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह की बात भी आज आगे बढ़ सकती है।


आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग और लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने या नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अपने प्रयास में आज कामयाबी मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए खर्चीला भी रहेगा। कुछ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण आप मानसिक तनाव भी महसूस करेंगे।

आज भाग्य 82% कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या अन्न का दान।

मीन
आज मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि इससे आपको मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ पाएंगे। शाम के समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मित्रों और परिचितों से सुखद समाचार मिल सकता है। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मिलने व भोजन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे मानसिक संतोष प्राप्त होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।


आज भाग्य 87% मीन राशि के पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।