भारतीय रेलवे: इस कोच में यात्रा करने से बचें, नहीं तो जेल की हवा का सामना करना पड़ सकता है।

विवरण: भारतीय रेलवे, जो देश की लाइफलाइन कही जाती है, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसे रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि भारतीय रेलवे यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने का प्रयास करती है। सस्ते किराये के साथ यह एक अहम कारण भी है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुछ रेलवे कोच में गलती से सफर नहीं करना चाहिए। रेलवे ने ट्रेन में सफर करने के लिए कुछ नियम बनाए हैं, और आपको उनका पालन करना चाहिए। आइए, हम आपको कुछ ऐसे नियम बताते हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

वैसे अगर आपने ट्रेन की जर्नी की है तो पेंट्री कार (Pantry Car) से परिचित होंगे। पेंट्री कार वैसे ट्रेनों (Train Pantry Car) में लगाया जाता है। जिसकी यात्रा लंबी हो। इसमें आपको तुरंत बना हुआ भोजन (Fresh Food) मिलता है। पेंट्री कार में लजीज व्यंजन तैयार किया जाता है।

ट्रेन में एक ऐसा डिब्बा भी होता है। जिसमें अगर आप भूलकर भी चढ़ जाते हैं तो इसके लिए आपको जेल तक हो सकती है। इस कोच को सब लोग Pantry Car के नाम से जानते हैं। अगर कोई भी शख्स ट्रेन की पेंट्री कार में सफर करते हुए पाया जाता है तो उसे जेल तक हो सकती है और जुर्माना भी लगायाजा सकता है। दरअसल, रेलवे के नियम या रेलवे एक्ट के मुताबिक कोई भी यात्री ट्रेन की पेंट्री कार में सफर नहीं कर सकता है। अगर ऐसा करते हुआ कोई भी यात्रा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है। हालांकि, आप कोई स्पेशल ऑर्डर के लिए जैसे – गर्म दूध, पानी के लिए पेंट्री कार में जा सकते हैं। लेकिन इसमें सफर करना बिलकुल भी अलाउड नहीं है।

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक पेंट्री कार में स्टेंडर्ड कैसरोल मील, बिरयानी और जनता खाना बनाना जरूरी है। स्टेंडर्ड कैसरोल मील में वेज कैसरोल मील, एग कैसरोल मील और चिकन कैसरोल मील का विकल्प होता है। बिरयानी में वेज बिरयानी, अंडा बिरयानी और चिकन बिरयानी का विकल्प होता है। जनता खाना के पैकेट में पूड़ी, सब्जी और अचार दिया जाता है। इसके लिए रेडीमेड चाय भी बनाना जरूरी है।

स्टेंडर्ड वेज मील में 150 ग्राम प्लेन चावल होता है। यह एक अल्यूमिनियम के कैसरोल में पैक होना चाहिए। इसके साथ ही दो पराठा या चार रोटी रैपर में पैक रहना चाहिए। इसका वजन 100 ग्राम से कम नहीं हो। साथ ही 150 ग्राम गाढ़ी दाल भी कैसरोल में पैक होना चाहिए और 100 ग्राम मौसमी सब्जी जरूरी है। इसके अलावा 80 ग्राम दही और 12 ग्राम अचार का एक शैसे भी दिया जाएगा। यह खाना जिस ट्रे में दिया जाएगा, उसमें एक नैपकिन और एक डिस्पोजेबल स्पून भी शामिल होगा।