मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 लाइव: लो हो गया एलान! इस तारीख को जारी होंगे परिणाम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही जारी होने वाले हैं। इस बारे में MPBSE ने एक घोषणा की है। बताया जा रहा है कि 23 मई को दोनों ही परीक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से 27 मार्च 2023 के बीच आयोजित की थीं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 के बीच हुई थीं। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा के परिणाम 59.54% रहे थे जबकि 12वीं कक्षा में 72.72% छात्र पास हुए थे। अगले सप्ताह दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकेंगे।