बड़े बकायेदार सावधान , 5 मार्च से नगर निगम पुरे शहर के अंदर करेगा प्रचार

नगर निगम के खजाने में जमा नहीं किए जाने वाले संपत्तिकर, जलकर, या किराया आदि के लिए बुरी खबर है। नगर निगम ने शहर के बड़े बकायादारों पर दबाव डालने के लिए उनके नाम का प्रचार करने का निर्णय लिया है। इन बड़े बकायादारों को 4 मार्च तक का समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान, जो लोग अपना बकाया नहीं जमा करेंगे, उनका नाम सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया जाएगा। निगमायुक्त ने आदेश दिया है कि सूची तैयार की जाए। इसके अनुसार, 2022 और 2023 के बड़े बकायादारों को सहायक अधिकारियों के माध्यम से व्यक्तिगत संपर्क करके जमा करने का अनुरोध किया जा रहा है। यदि 4 मार्च तक यह राशि जमा नहीं होती है, तो 5 मार्च से बकायादारों के नामों की सूचना प्रसारित की जाएगी। शासन द्वारा बकाया जमा करने के लिए छूट भी प्रदान की जाती है। इसके लिए, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का आयोजन किया है। इसमें, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय निकायों में वर्ष 2022 और 2023 के संपत्ति, जलकर, उपभोक्ता प्रभार और अन्य करों के बकाया राशि के मात्र अधिभार पर 25 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।