अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट, कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार!

24 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया था, जिसमे अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म पुष्पा द राइज – पार्ट 1, (जोकि 2021 में रिलीज़ हुई थी), उसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म: गंगूबाई काठियावाड़ी (जोकि 2022 में रिलीज़ हुई थी) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और कृति सेनन को उनकी फिल्म: मिमी (जोकि 2021 में रिलीज़ हुई थी) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

RRR (आरआरआर) को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला।

रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्शन में पुष्पा/ RRR (आरआरआर) का नाम सामने आया।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड (राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत के माननीय राष्ट्रपति विजेताओं को यह पुरस्कार प्रदान करते हैं। इस पुरस्कार की स्थापना 1954 में हुई थी। यह सम्मान देश में फिल्म जगत को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।