मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने प्रत्शाशियों की दूसरी सूची जारी कीकेमध्यप्रदेश भाजपा ने अपने प्रत्शाशियों की दूसरी सूची जारी की

मध्यप्रदेश भाजपा ने सोमवार को अपने प्रत्शाशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 39 नाम हैं। इंदौर की एक नंबर सीट से कैलाश विजयवर्गीय का नाम चौंकाने वाला है।

सोमवार को जारी सूची में छह महिलाओं को टिकट दिए गए हैं। 13 सितंबर को हुई केंद्रीय समिति की बैठक के मंथन में ही ये नाम तय किए गए हैं। सुबह ही पीएम मोदी भोपाल में थे, शाम को लिस्ट देकर भाजपा ने एक बार फिर चौंका दिया है।

इस सूची में कई बड़े नामों को मौका दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, रीती पाठक, उदय प्रताप सिंह जैसे सांसदों को टिकट दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी एक ब्रेक के बाद इस बार मैदान में लड़ेंगे। उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला से होना तय माना जा रहा है। 

भाजपा की दूसरी सूची की जानकारी:

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
श्योपुरदुर्गालाल विजय
मुरैनारघुराज कंसाना
दिमनी    नरेंद्र सिंह तोमर
लहार   अमरीश शर्मा गुड्डू
भितरवार    मोहन सिंह राठौर
डबराइमरती देवी
सेवढ़ाप्रदीप अग्रवाल
करैरारमेश खटीक
राघौगढ़हिरेंद्र सिंह बंटी बना
देवरीबृजबिहारी पटेरिया
राजनगरअरविंद पटेरिया
सतनागणेश सिंह
मैहरश्रीकांत चतुर्वेदी
सीधीरीती पाठक
सिंहावलविश्वामित्र पाठक
कोतमादिलीप जायसवाल
जबलपुर पश्चिमराकेश सिंह
डिंडौरीपंकज टेकाम
निवासफग्गन सिंह कुलस्ते
कटंगीगौरव पारधी
नरसिंहपुरप्रहलाद सिंह पटेल
गाडरवाड़ाउदय प्रताप सिंंह
जुन्नारदेवनत्थन शाह
छिंदवाड़ाविवेक बंटी साहू
परासियाज्योति डेहरिया
घोड़ाडोंगरीगंगाबई उईके
उदयपुरानरेंद्र शिवाजी पटेल
खिलचीपुरहजारी लाल दांगी
आगरमधु गेहलोत
शाजापुरअरुण भीमावत
भीकनगांवनंदा ब्राह्मणे
राजपुरअंतर सिंह पटेल
पानसेमलश्याम बर्डे
थांदलाकलसिंह भावर
गंधवानीसरदार सिंह मेड़ा
देपालपुरमनोज पटेल
इंदौर-1कैलाश विजयवर्गीय
नागदा-खाचरौदडॉ. तेजबहादुर सिंह
सैलानासंगीता चारेल